Breaking News

ब्रेकिंग: महिला दारोगा ने जहर खाया,एसएसपी ने थाने का पूरा स्टाफ लाइन हाजिर किया

फैसल खान 

मुजफ्फरनगर। महिला थाने की सब इंस्पेक्टर ने थानाध्यक्ष तथा सीओ सिटी के उत्पीड़न से तंग आकर जहर खा लिया। पीड़िता को मेरठ के अस्पताल में नाजुक हालत में भर्ती कराया गया है।  इस मामले से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसएसपी ने तत्काल पूरे महिला थाने को थानाध्यक्ष सहित लाइन हाजिर कर दिया है। 

यहाँ महिला थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सीमा यादव ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। पीड़िता के भाई ने एसएसपी को पत्र भेजकर महिला थाने की थानाध्यक्ष तथा सी ओ सिटी पर महिला दारोगा के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि इस उत्पीड़न से परेशान उसकी बहन ने कई बार शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विवश होकर उसकी बहन को यह कदम उठाना पड़ा। 

उधर इस अप्रत्याशित घटना से मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस में हड़कंप मच गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाने के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया है। तथा मामले की जांच का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में हुई इस घटना को लेकर राजधानी लखनऊ तक पुलिस के उच्चाधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड के शहर जाम से बेहाल, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल; राजनीतिक बहस में पीछे छूट रहे जनहित के मुद्दे

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 नवंबर 2026) देहरादून। उत्तराखंड के छोटे-बड़े शहरों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-