Breaking News

उत्तराखंड: कांग्रेस ने चार बागियों को छह साल के लिए दिखाया बाहर का रास्ता

@शब्द दूत ब्यूरो (01 फरवरी, 2022)

जैसा कि तय था, नाम वापिस लेने के ठीक अगले दिन कांग्रेस ने आखिर बगावत का झंडा बुलंद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर ही दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन के खिलाफ छह लोगों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि रामनगर से पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, कालाढूंगी से संध्या डालाकोटी, रुद्रप्रयाग से पूर्व विधायक मातवर सिंह कंडारी, यमुनोत्री से प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय डोभाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है। इसमें अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा जो भी पार्टी अनुशासन को तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

काशीपुर : श्री राम इंस्टिट्यूट में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया विश्वकर्मा दिवस, सहायक कर्मचारियों को किया सम्मानित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (17 सितंबर 2026) काशीपुर। श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-