Breaking News

उत्तराखंड: टिकट नहीं मिला तो एक ही मंच पर आ गए दोनों प्रत्याशी

@शब्द दूत ब्यूरो (25 जनवरी, 2022)

कांग्रेस और भाजपा में टिकटों के वितरण को लेकर भारी असंतोष है। कहीं बड़े नेताओं का घेराव किया जा रहा है तो कहीं निर्दलीय लड़ने की बात की जा रही है। फिलहाल नामांकन की आखिरी तिथि तक ये राजनीतिक ड्रामेबाजी चलते रहने की संभावना है।

इधर, कांग्रेस में भी टिकट बंटवारे को लेकर जबरदस्त अंसतोष सामने आ रहा है। आलम यह है कि राज्य की ऋषिकेश सीट पर दो दावेदार शूरवीर सिंह सजवाण और राजपाल खरोला दोनों ही एक मंच पर आ गए हैं। दोनों ने ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच खुला ऐलान किया कि वह मौजूदा फैसले के खिलाफ पहले राज्य स्तरीय आला नेताओं के पास जाएंगे। उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व से गुहार लगाई जाएगी। इसके बाद भी सही निर्णय नहीं हुआ, तो आगे का फैसला लिया जाएगा।

कांग्रेस की पहली सूची तक तो मामला शांत था। लेकिन प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट में ऋषिकेश विधानसभा का टिकट एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला को मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही दावेदार रहे शूरवीर सिंह सजवाण और राजपाल खरोला के समर्थक असंतुष्टों की श्रेणी में आ गए। स्थानीय वैडिंग प्वाइंट में जुटे कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ ने एक स्वर में इस फैसले का विरोध किया।

दोनों ही प्रत्याशियों ने राज्य और केंद्रीय आलाकमान से फैसले पर पुनर्विचार की गुहार लगाई है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आलाकमान द्वारा उनकी इस मांग को अनसुना करने के बाद दोनों कांग्रेसी किस करवट बैठते हैं।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-