Breaking News

उत्तराखंडी गीत हुण्या छांछ हुआ लांच, संदीप ढौंडियाल और रचना भंडारी हैं गायक

@शब्द दूत ब्यूरो (14 जनवरी 2022)

देहरादून। बर्मिकौंल यूट्यूब चैनल पर पहाड़ी गीत आज लॉन्च किया गया। जिसके लांच होते ही दर्शकों से इसे भरपूर सराहना मिल रही है। गीत का नाम हुण्या छांछ है। जिसके लेखक रमेश चंद्र ढौंडियाल हैं। वहीं इसमें उत्तराखंड के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर गुंजन गंगवाल ने संगीत दिया है। गाने में एक सामाजिक संदेश देने के साथ ही वीडियो की बारीकियों के ऊपर किया गया काम इसे बाकी गानो से अलग बना रहा है। गाने को किसी मुहावरे की तरह लिखा गया है। जिसे पहाड़ी में पखणे कहा जाता है।

गायक संदीप ढौंडियाल

गाना रिलीज होने के मौके पर गायक संदीप ढौंडियाल और रचना भंडारी ने कहा कि पहाड़ी गीतों में नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ाव रखते हुए हमेशा नए- नए प्रयोग करने चाहिए। जिससे हमारी पुरानी व नई पीढ़ी दोनों अपनी संस्कृति से जुड़ाव महसूस कर सकें। वहीं इस मौके पर उन्होंने पहाड़ी गानों मे‌ फूहड़ता के चलन को संस्कृति के लिए खतरा बताते हुए नाराजगी जताई।

 

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-