Breaking News

उत्तराखंड :सेल्फी लेने के दौरान नहर में डूबे दो छात्र, तलाश जारी

काफी कोशिश के बाद भी दोनों डूबे छात्रों का कुछ पता नहीं लगने से कालेज में दुख का माहौल है।

@इमरान देशभक्त

रूड़की । मेहवड़ पुल के समीप गंगनहर किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे तीन छात्रों में से दो छात्र फिसल कर गंगनहर में गिरने से डूब गए। जिनकी काफी तलाश की गई,किंतु उनका कुछ अता पता नहीं चल सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजूहेडी गांव के समीप आरसी कॉलेज के तीन छात्र जिसमें आलोक-22 वर्षीय निवासी बिहार तथा कमल चौधरी-21 वर्षीय निवासी बिहार गंगनहर किनारे खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी लेने के चक्कर में अचानक पैर फिसलने से गंगनहर में जा गिरे।दोनों छात्रों को डूबते देख उनका तीसरा साथी ने काफी शोर मचाया,जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।कुछ लोगों ने गंगनहर में डूब रहे छात्रों को बचाने की कोशिश भी की,किंतु दोनों छात्र गंगनहर की बहती तेज धारा में डूब कर लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पिरान कलियर पुलिस ने जल पुलिस की सहायता से गंगनहर में डूबे छात्रों को ढूंढने का भरसक प्रयास किया। किंतु उनका कुछ अता पता नहीं चल पाया। 

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-