Breaking News

उत्तराखंड: कांग्रेस ने जारी की पदाधिकारियों की सूची, सभी 70 सीटों पर कॉर्डिनेटर और ऑब्जर्वर नियुक्त

@शब्द दूत ब्यूरो (30 दिसंबर, 2021)

बतौर उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी पदाधिकारियों की जंबो सूची जारी की है। माना जा रहा है कि दिल्ली में पार्टी हाईकमान से हुई बातचीत के बाद संगठन को मिले अधिकार के बाद गणेश गोदियाल ने नेताओं को बड़ी संख्या में जिम्मेदारियां दी है। राज्य की सभी 70 सीटों पर कॉर्डिनेटर और ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।

इस क्रम में उत्तराखंड कांग्रेस में 109 प्रदेश सचिवों की जंबो सूची जारी की गई है। प्रदेश भर में विभिन्न जिलों के नेताओं को प्रदेश सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 बेहद नजदीक हैं और कुछ ही दिनों में आचार संहिता लगने की भी संभावना है।

माना जा रहा है कि केंद्रीय हाईकमान की तरफ से हरीश गुट को दी गई संगठन विस्तार की आजादी के बाद इतने बड़े स्तर पर सूची जारी की गई है। इस सूची को जारी करने के साथ ही इन सभी नेताओं को आगामी चुनाव में पार्टी स्तर पर दी जाने वाली तमाम चुनावी जिम्मेदारियों को भी निभाने के लिए कह दिया गया है।

Check Also

बजट पर चर्चा :विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी, केन्द्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2024) संसद के दोनों सदनों में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-