Breaking News

युवक ने दारोगा को जड़ दिये थप्पड़, हुआ गिरफ्तार, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखिए

कार से दारोगा के उतरने के बाद भीड़ का गुस्‍सा बेकाबू हो गया। खास बात यह रही कि दारोगा वर्दी में था इसके बावजूद भीड़ ने लिहाज नहीं किया। 

@शब्द दूत ब्यूरो (03 दिसंबर 2021)

लखनऊ। निराला नगर में देर रात एक होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों में दारोगा की अनियंत्रित कार टकरा गई। इसमें एक बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गये। इससे नाराज कुछ युवकों ने दारोगा को घेर लिया। उस पर नशे में होने का आरोप लगाकर थप्पड़ मार दिया। इस बीच वहां हसनगंज पुलिस पहुंच गई। किसी तरह पुलिस दरोगा को लेकर वहां से गई। पुलिस का कहना है कि होटल के बाहर गाड़ियां गलत तरीके से खड़ी थी।

दारोगा के साथ हुई इस घटना का विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हवालात में बंद युवक का फोटो भी ट्वीट किया है। पुलिस का कहना है कि दारोगा से हादसा हुआ लेकिन उन पर हमला करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जायेगी।

घटना रात लगभग यह साढ़े 12 बजे की है । पुलिस के मुताबिक सब इंस्पेक्टर वीरेन्द्र कुमार अपनी गाड़ी से निराला नगर से गुजर रहे थे। यहीं पर सड़क पर खड़े एक डाला से उनकी कार टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई। इससे दरोगा की कार कई गाड़ियों से भिड़ गई। ये गाड़ियां एक होटल के बाहर खड़ी थी। होटल में चल रहे वैवाहिक समारोह में आये लोग इन गाड़ियों से आये थे।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-