Breaking News

उत्तराखंड :आज फिर फोन पर हुई बातें हरक – हरीश के बीच, आप भी सुनिये

@शब्द दूत ब्यूरो (25 अक्टूबर 2021)

बातों के सिलसिला एक बार जारी हुआ तो अब तो रोज बातें होने लगी। जी नहीं ये मामला वो नहीं जो आप समझ रहे हैं। यहाँ राजनीति के रंगों की चिर परिचित अनोखी, नहीं जानी पहचानी कहानी की बात हो रही है। कहते हैं कि राजनीति में दोस्ती या दुश्मनी कभी स्थाई नहीं होती। एक समय था जब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बीच जमकर आरोप प्रत्यारोप का दौर था। अब दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत शुरू हो गई है। मतलब कुछ नया और बड़ा होने जा रहा है।

आज फिर उनकी बात हो गई। दरअसल देहरादून के एकता बिहार में ऊर्जा विभाग के सौ से अधिक कर्मचारी धरने पर है। आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पिटकुल के इन कर्मियों के  धरने में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे ओर धरनास्थल से ही कर्मियों की समस्याओं पर हरीश रावत ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को फोन कर धरना दे रहे कर्मियों की समस्या के निस्तारण को लेकर चर्चा की, एक कॉंग्रेस कार्यकर्ता ने अपने मोबाईल फोन से हरीश रावत की हरक सिंह रावत से बात करवाई।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-