Breaking News

काशीपुर विधानसभा चुनाव सीट : भाजपा नेता की ओर से आज होगी अपने पुत्र की दावेदारी?

@शब्द दूत ब्यूरो (8 अक्टूबर 2021)

काशीपुर । आसन्न विधानसभा चुनाव 2022 के लिए काशीपुर के विभिन्न दलों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सत्ताधारी भाजपा से कौन होगा उम्मीदवार? यह सवाल काफी चर्चित हो रहा है।

आज भाजपा से एक नये दावेदार के नाम का खुलासा होने जा रहा है। इस युवा नाम की दावेदारी की घोषणा से यहाँ भाजपा में खासकर टिकट की दौड़ में शामिल भाजपा नेताओं में खलबली मच सकती है। हालांकि अभी केवल दावेदारी होगी टिकट पक्का है या नहीं यह तो भविष्य के गर्भ में है। पर नाम सामने आने मात्र से भाजपा के साथ अन्य दलों के लिए भी सरप्राइज होगा।

भाजपा नेता के इस पुत्र की दावेदारी अभी तक सिर्फ अफवाहों के तौर पर चल रही थी लेकिन आज इस दावेदारी पर पिता की ओर से पक्की मुहर लग जायेगी। 

Check Also

स्वच्छता वायु सर्वेक्षण :देहरादून की हवा सुधरी, रैंकिंग में सात पायदान ऊपर पहुंचा; काशीपुर और ऋषिकेश पिछड़े

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 सितंबर 2026) देहरादून। उत्तराखंड में स्वच्छ वायु …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-