Breaking News

रूद्रपुर में किसान महापंचायत में जुटे किसानों ने सरकार को चेताया, कल भारत बंद को सफल बनाने का संकल्प लिया

@शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2021)

रुद्रपुर।  अनाज मंडी में किसानों की समस्याओं को लेकर एक महापंचायत आयोजित की गई जिसमें धान खरीद केंद्रों की व्यवस्था तथा कल के भारत बंद को सफल बनाने के लिये चर्चा की गई।

संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित किसानों की इस महापंचायत में ऑल इंडिया केंद्रीय गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि कल संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा जो आव्हान भारत बंद को लेकर हुआ है सब संगठन शांतिपूर्ण अपने-अपने क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन करेंगे और संयुक्त किसान मोर्चा को ताकतवर बनाएंगे। वहीं धान की खरीद को लेकर भी चर्चा हुई। सभी  किसान नेताओं ने कहा धान की खरीद एम एस पी से कम नहीं होगी। किसानो को जो समस्या आती हैं उनको दूर करने के लिए सभी ने अपने विचार रखे।

तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि सरकार के पास अभी वक्त है वह समझ जाए। नहीं तो, आने वाला वक्त उनके लिए बहुत बुरा होगा। आने वाले समय में किसान मजदूर व्यापारी और और सभी वर्गों की जनता इकट्ठे होकर अपनी वोट की चोट से भाजपा सरकार को अपनी ताकत दिखाएगी। और उनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। तरविंदर सिंह मारवाह  ने कहा कि जो किसान कोरोना काल में देश की जीडीपी बढ़ाता है। यह सरकार उसी के विरोध में कोरोना काल में ऐसे कानून लाकर किसानों को मजबूर कर दिया आंदोलन करने के लिए

महापंचायत में तराई के सभी संगठनों ने अपनी भागीदारी निभाई। तराई किसान संगठन से तेजिंदर सिंह विर्क, भारतीय किसान यूनियन चढुनी से साहब सिंह, किसान सभा से जागीर सिंह, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। महापंचायत व्यापार मंडल का समर्थन भी मिला। कांग्रेस से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ अरुण पांडे जनेजा भारतीय किसान यूनियन टिकैत से  संतोष सिंह रंधावा  सिख संगठन से संतोष सिंह रंधावा, रुद्रपुर से सरदार हरभजन सिंह, ऑल इंडिया केन्द्रीय श्री गुरु सिंह सभा के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार वीर सिंह, व तराई संगठन से सलविंदर कलसी, अमन ढिल्लो, मलूका सिंह, किच्छा से जितेंद्र सिंह गुरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।

Check Also

बजट पर चर्चा :विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी, केन्द्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2024) संसद के दोनों सदनों में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-