Breaking News

केदारघाटी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, भारी बारिश से पहले ही परेशान हैं लोग

@शब्द दूत ब्यूरो (11 सितंबर, 2021)

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते जगह-जगह भारी बारिश और भूस्खलन हो रहा है। इस बीच भूकंप ने भी पहाड़ के लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। तड़के सुबह केदारघाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

सुबह छह बजे के करीब केदारघाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। बीती रात से ही केदारघाटी में लगातार बारिश हो रही है और इस बीच भूकंप के झटकों से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है।

बता दें कि भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड के कई जिले संवेदनशील जोन में आते हैं। भूगर्भीय वैज्ञानिक भी कई बार उत्तराखंड को लेकर चेतावनी दे चुके हैं कि उत्तराखंड में कभी भी 8 रिक्टर स्केल तक का भूकंप आ सकता है। ऐसे में उत्तराखंड के लोगों को बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

   

Check Also

राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 सितंबर 2026) रामगढ़ (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-