Breaking News

ब्रेकिंग :शिव मंदिर परिसर में युवक का खून से लथपथ शव मिला, संदिग्ध बाबा हिरासत में

@शशांक राणा

चमोली(11 अगस्त 2021) । मंदिर में खून से सने एक व्यक्ति का शव मिलने से वहाँ सनसनी फैल गई। मंदिर में रहने वाल वाला साधु फरार बताया जा रहा है। हालांकि एक संदिग्ध साधू को पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिया है। 

जनपद के चेपड़ों गांव के बेतालेश्वर शिव मंदिर आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त चेपड़ों गांव के महिपाल सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। 

मृतक के छोटे भाई ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव पर काफी घाव और चोट के निशान हैं। पुलिस इसे हत्या का मामला बता रही है। हत्या के बाद से मंदिर में रह रहा साधु फरार बताया गया है हालांकि पुलिस ने देवाल बाजार से एक संदिग्ध साधु को हिरासत में लिया है। लेकिन यह वही साधू है जो मंदिर में रह रहा था अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया। मृतक मंगलवार की रात से गायब था। मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगों के मुताबिक मंदिर में एक साधू कुछ दिनों से रह रहा था। शव मिलने के बाद से वह फरार था। 

थानाध्यक्ष डीएस पंवार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के छोटे भाई वीरेंद्र सिंह ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

 

 

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-