Breaking News

उत्तराखंड :महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को मुख्यमंत्री ने 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

@शब्द दूत ब्यूरो (7 अगस्त 2021)

देहरादून । टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी महिला हाकी खिलाडी वंदना कटारिया को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा  हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि  शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के द्वीप प्रज्ज्वलित हों। 

 

Check Also

काशीपुर में स्विफ्ट कार से हथियारों का जखीरा बरामद, एस टी एफ की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) काशीपुर । स्पेशल टास्क फोर्स …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-