Breaking News

दुल्हन निकली धोखेबाज, पुलिस ने पकड़ा तो खुली पोल

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (31 जुलाई, 2021)

मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक दुल्हन शादी की रात छत पर से कूदकर भाग गई। गनीमत यह रही कि गश्त कर रहे पुलिस वालों ने उसे पकड़ लिया। जब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस के नीचे जमीन खिसक गई। वह एक लुटेरी दुल्हन निकली जिसने पैसे लेकर शादी की थी।

दरअसल, यह मामला भिंड जिले के गोरमी इलाके का है। कचनाव में सोनू जैन नामक दिव्यांग की शादी उसके परिचित उदल खटीक ने तय कराई, इसके बदले उसने सोनू से 90 हजार रुपये लिए।

इसके बाद उदल महिला को लेकर सोनू के घर पहुंच गया। महिला अनीता के साथ अरुण और जितेंद्र नामक दो और लोग पहुंच गए। यहां उदल ने सोनू जैन की शादी अनीता के साथ घर में ही परिवार के लोगों के सामने करवाई, सात फेरे भी लिए गए। मंगलसूत्र पहनाया गया, मांग भरी गई।

इसके बाद रात में ही सोनू के घर वालों ने दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद भी दिया। जब सब अपने-अपने स्थान पर सोने चले गए तो रात के समय दुल्हन ने कुछ तबीयत खराब होने का बहाना किया और छत के रास्ते से पीछे कूदकर भाग गई, गश्त कर रही पुलिस ने महिला को टोका तो पूरा मामला निकलकर सामने आ गया।

पुलिस ने इस मामले में महिला सहित दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुल्हन को हिरासत में ले लिया है। ठगी के शिकार सोनू जैन ने गोरमी थाने में पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इनमें से तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

 

Check Also

हर बरसात में डूबते शहर: जलभराव की समस्या पर एक व्यापक विश्लेषण, आकस्मिक आपदा नहीं है जलभराव

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत में हर वर्ष बरसात का मौसम केवल किसानों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-