Breaking News

यूपी की प्रथम महिला बार कौंसिल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

आरोपी वकील ने खुद को भी गोली मारी 

आज ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था पर मीटिंग कर रहे हैं और उधर आगरा में एक महिला वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।    

मृतक महिला वकील  दरवेश यादव दो दिन पहले ही उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई थी।  हमला करने वाले वकील मनीष बाबू शर्मा ने खुद को भी गोली मार ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

बताया जाता है कि आज दीवानी परिसर में दरवेश के स्वागत का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद वे वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार मिश्रा के चैंबर में बैठी हुई थीं। इसी दौरान  एडवोकेट मनीष बाबू शर्मा दरवेश के पास पहुंचा और उन पर लाइसेंसी पिस्टल से एक के बाद एक तीन राउंड फायर कर दिए। इसके बाद शर्मा ने खुद को भी गोली मार ली। दरवेश को गंभीर हालत में पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बजट पर चर्चा :विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी, केन्द्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2024) संसद के दोनों सदनों में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-