Breaking News

मध्यप्रदेश में लॉकडाउन घोष‍ित, सीएम ने कहा, ’15 मई तक सबकुछ पूरी तरह बंद रखना होगा’

@शब्द दूत ब्यूरो

भोपाल। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मध्‍य प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह ऐलान करते हुए कहा, ‘कोरोना पर यदि नियंत्रण पाना है तो 15 मई तक सब कुछ पूरी तरह बंद रखना होगा।’ 

गौरतलब है कि मध्‍य प्रदेश में कोरोना केसों में लगातार इजाफे के कारण स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं पर विपरीत असर पड़ा है। हालात यह है कि बड़े शहरों के अधिकतर अस्‍पताल बेड, दवाओं और ऑक्‍सीजन की कमी का सामना कर रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान करते हुए कहा कि जब पॉजिटिविटी रेट 18% हो तो राज्‍य को खुला नहीं रखा जा सकता।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शिवराज सिंह चौहान सरकार, मास्क पहनने की जरूरत पर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू कर चुकी है। सीएम ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कहा कि सभी सोशल मीडिया पर ‘‘मेरा मास्क, मेरी सुरक्षा” का संदेश पोस्ट करें और लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाएं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नगर निगम काशीपुर की व्यापारियों को राहत: ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अंतिम तिथि बढ़कर 15 मई की

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(30 अप्रैल 2026) काशीपुर। नगर क्षेत्र के व्यापारियों को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-