Breaking News

बिग ब्रेकिंग :मुझे भारत के रसूखदार लोग धमकियां दे रहे हैं, अदार पूनावाला बोले, देश से बाहर वैक्सीन बनाने की योजना

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

क्या सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अदार पूनावाला आठ दिन पहले ही लंदन पहुंच गए हैं।खबर है कि पूनावाला ने लंदन में  किराए पर एक अपार्टमेंट पहले ही ले लिया था।

बताया जा रहा है कि भारत में पूनावाला पर वैक्सीन को लेकर काफी दबाव था। उन्होंने एक इंटरव्यू में ये बात कही है। अंग्रेजी दैनिक डेक्कन हेराल्ड में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार अदार पूनावाला अपने परिवार के साथ लंदन जाने के लिए विवश हो गए थे।

पूनावाला ने टाइम पत्रिका को दिये इंटरव्यू में कहा कि उन्हें भारत के रसूखदार लोगों से फोन पर धमकियां मिल रही हैं। इसलिए उन्होंने भारत लौटने की अनिच्छा जताते हुए भारत के बाहर दवा बनाने की फ़ैक्ट्री लगाने की बात कही है।

बता दें कि अदार पूनावाला ने इसी साल 25 मार्च को लंदन में 50 हज़ार पौंड प्रति सप्ताह के किराए पर एक मकान लिया था और दूसरी, उनके सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा उत्पादित कोविशील्ड वैक्सीन के दाम इंग्लैंड तथा यूरोपीय संघ के लिए सबसे कम तथा भारत के लिए सर्वाधिक रखना।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

चिकित्सा जगत :मॉस्को में स्पाइनल कॉर्ड प्रत्यारोपण की घोषणा, लकवे के उपचार की नई संभावनाओं पर बढ़ी उम्मीद

🔊 Listen to this @डॉ संतोष श्रीवास्तव रूस की राजधानी मॉस्को में स्पाइनल कॉर्ड यानी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-