Breaking News

गजब :थाने के मालखाने से शराब की 1459 पेटियां गायब, दारोगा व हेड मुंशी निलंबित

एटा। विभिन्न मामलों में पकड़ गयी शराब की 1459 पेटियां थाने के मालखाने से गायब हो गई। आरोप है कि पुलिस ने ही मालखाने में रखी शराब बेच दी। थाना प्रभारी समेत एक अन्य पुलिस कर्मी को निलंबित भी कर दिया गया। खास बात यह है कि अभी केवल आठ मुकदमों की जांच हुई है जो शराब के थे। मामले की जांच अलीगढ़ के आईपीएस अधिकारी को सौंपी गई है।

पंचायत चुनाव के मद्देनजर थानों में जमा कराये गये शस्त्रों की संख्या में भी कमी पाई गई है। अधिकारियों को बताई गई संख्या से 400 शस्त्र कम पाये गये हैं। बहरहाल शराब की पेटियां गायब होने और शस्त्रों की संख्या कम होने के मामले से जिले में हड़कंप मच गया है ।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर-रामनगर रोड निर्माण : भीषण गर्मी में ही क्यों बिछाई जा रही है डामर सड़क? जानिए तकनीकी वजह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-