Breaking News

काशीपुर :नंदप्रयाग घाट सड़क चौड़ीकरण की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

काशीपुर । नंदप्रयाग घाट सड़क चौड़ीकरण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर हुये लाठीचार्ज के विरोध में आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश की 70 विधानभाओं में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसी क्रम में यहाँ काशीपुर में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली तथा प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा के नेतृत्व में आक्रोश जताया।

आप के सैकड़ों कार्यकर्ता यहां मौहल्ला किला में एकत हुये और लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा सरकार के विरूद्ध नारे लगाते हुए मुख्य बाजार से होकर महाराणा प्रताप चौक पहुंचे । आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि  मुख्यमंत्री को आंदोलनकारी पुरूषों व महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

प्रदर्शन करने वालों में जसपाल सिंह टिल्लू संजीव शर्मा अमन बाली मुकेश चावला आमिर हुसैन आयुष मेहरोत्रा अरूण चंद्रा डा विजय शर्मा राजू भारती रजनी पाल लता अर्जुन विधानसभा सभा क्षेत्र अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ममता शर्मा फईम अख्तर लक्की माहेश्वरी अजयवीर सुनील गौरव पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुये

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-