@शशांक राणा
गैरसैंण। आज यहाँ गैरसैंण में घेराव करने जा रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस ने जबरदस्त लाठीचार्ज किया। जंगलचट्टी में कांग्रेस, उक्रांद व सड़क संघर्ष समिति घाट विकास नगर के सैकड़ों लोगों ने जोरदार विरोध दर्ज किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया किन्तु आंदोलनकारी टस से मस नहीं हुए व पुलिस व आंदोलनकारियों के बीच जम कर झड़प हुई। देखते ही देखते प्रदर्शन कर रहे लोग बैरिकेट लांघ कर आगे बढ़ गए। सरकार विरोधी नारों के साथ विधान सभा की ओर बढ़ गए।
जंगलचट्टी से 4 किमी दूर विधानसभा रोड के प्रवेश द्वार पर भारी पुलिस बल की तैनाती थी। जिसे मालसी पुलिस द्वारा प्रदर्शन कारियों किस संख्या बताये जाने पर एकाएक बढ़ा दिया गया। भारी संख्या में दीवालीखाल बैरियर पर पहुचे प्रदर्शनकारियों का गुस्सा देख सहमी पुलिस ने भी तेवर कड़े किये। पानी की बौछार के साथ एकाएक लाठी चार्ज शुरू कर दिया गया। कई बुजुर्गों को दौड़ा दौड़ा पर पीटा गया। इस बीच प्रदर्शनकारियों की ओर से पथराव किया गया।
प्रदर्शनकारियों के बीच हुए संघर्ष में दोनों पक्ष के 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। फाली गांव निवासी बसन्ती देवी की आंख पर गम्भीर चोट लगी जिसके चलते प्रदर्शन कारियों ने महिला को किसी निजी वाहन से गांव भेज दिया, जब कि आंदोलन का नेतृत्व कर रहे ब्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह भी चोटिल हुए हैं। बिजार निवासी सुरेंद्र सिंह डुंगरियाल, दिनेश रावत, देवेंद्र सिंह, दीपक रतूड़ी आदि को घायल बताया जा रहा है वहीं पूरण फर्स्वाण का हाथ फ्रेक्चर हो गया है। आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंचे च मजिस्ट्रेट कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि प्रदर्शन कारियो का मांगपत्र विधानसभा भेज दिया गया हैं। कहा कि हंगामें के दौरान कुछ सुरक्षा कर्मियों को भी गम्भीर चोट आई है।