Breaking News

लाल किला हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। किसानों की ओर से गणतंत्र दिवस पर निकाली गई ट्रैक्‍टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। दीप को क्राइम ब्रांच ने मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट प्रज्ञा गुप्ता की कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने 10 दिनों की रिमांड मांगते हुए कहा कि हमें दीप सिद्धू की रिमांड चाहिए क्‍योंकि उससे उससे पूछताछ करनी है। उसके खिलाफ वीडियोग्राफी सबूत हैं। उसने लोगों को भडकाया जिसके चलते लोगों ने सार्वजनिक सम्पति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने यह भी कहा कि दीप के सोशल मीडिया की भी पड़ताल करनी है। लिहाजा उसको पंजाब हरियाणा लेकर जाना है।

दीप सिद्दू की पेशी के दौरान कोर्ट के बाहर हंगामा भी हुआ। सिद्दू के समर्थन में आए एक शख्स और वकीलों के बीच तीखी बहस हुई। बाद में पुलिस ने बीचबचाव कर माहौल शांत कराया। सुनवाई के दौरान सिद्धू के वकील ने पुलिस की रिमांड की मांग का विरोध करते हुए कहा कि रिमांड की ज़रूरत ही नहीं है, पुलिस के पास पहले से सब कुछ है। पुलिस के पास सीसीटीवी, वीडियो फुटेज पहले से है। ऐसे में उसे कुछ और बरामद नहीं करना है। मामले के सह आरोपी किसान नेता सुखदेव सिंह की भी पेशी हुई, पुलिस ने सुखदेव सिंह की एक दिन की कस्टडी मांगी इसके बाद कोर्ट ने सुखदेव सिंह को न्याययिक हिरासत में भेज दिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर : रामनगर में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, कोसी नदी किनारे पुछड़ी बस्ती में मस्जिद–मदरसे–मजारें तक किए गए ध्वस्त

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 दिसंबर 2025) देहरादून/नैनीताल। रामनगर पालिका क्षेत्र से …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-