Breaking News

उत्तराखंड :देश के नंबर वन खराब मुख्यमंत्री, सर्वे सही या गलत समर्थक पशोपेश में पड़े, आखिर क्यों?पढ़ें खास रिपोर्ट

@शब्द दूत ब्यूरो

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को देश के एक प्रमुख न्यूज चैनल एबीपी न्यूज द्वारा कराये गये सर्वे में देश के सबसे खराब मुख्यमंत्री बताया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में सर्वाधिक पसंद किया जाने वाला प्रधानमंत्री और नेता बताया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस सर्वे में काफी पीछे रह गए हैं। 

इस न्यूज चैनल के सर्वे के परिणामों से कुछ लोग दोराहे पर आ खड़े हुए हैं। चैनल का सर्वे सही है या गलत। इस बारे में खुलकर हां या ना नहीं कह पा रहे हैं। दरअसल चैनल के सर्वे को अगर गलत बताते हैं तो प्रधानमंत्री मोदी को इसी चैनल ने सर्वे में सबसे लोकप्रिय बताया है। ऐसे में चैनल के सर्वे को गलत बता नहीं सकते। उत्तराखंड में तो भाजपा के लोगों की स्थिति कुछ ज्‍यादा ही विषम हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के समर्थक इस सर्वे को गलत बताते हैं तो पीएम मोदी के बारे में सर्वे के परिणाम पर भी प्रश्न चिन्ह लगता है।

इस सर्वे में उत्तराखंड के मात्र . 4 फीसदी लोगों ने त्रिवेन्द्र सिंह रावत के पक्ष में अपना मत दिया है। मतलब 99.6लोग अपने राज्य के मुख्यमंत्री को खराब मानते हैं। ये उत्तराखंड के अब तक के किसी भी मुख्यमंत्री के लिए शर्मनाक स्थिति कही जा सकती है।

इस सर्वे के आधार पर क्या राज्य में नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है। ये सवाल बीती रात से ही राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर तैरने लगा है। उधर विपक्षी दल इस सर्वे के बाद से खुश नजर आ रहे हैं। एक प्रमुख नेता ने कहा कि हमें दोनों स्थितियों में लाभ है। यही मुख्यमंत्री रहते हैं तो इनकी अलोकप्रियता और बदले जाते हैं तो भी विपक्ष फायदे में रहेगा। 

बहरहाल अभी इस सर्वे पर सीएम समर्थकों की ओर से कोई राय नहीं आई है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-