Breaking News

ब्रेकिंग :भाजपा पार्षद गिरफ्तार, 10 लाख की रिश्वत मांगी थी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

सीबीआई ने  एक भाजपा पार्षद को कुछ निर्माण कार्यो से जुड़े रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है।  अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मनोज मेहलावत दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से पार्षद हैं और भाजपा नेता है। हालांकि  दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने गिरफ्तार नगर निगम पार्षद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के अंतर्गत वसंत कुंज से पार्षद मनोज मेहलावत को 10 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उसने घर बनाने की अनुमति देने के लिए रिश्वत मांगी थी।  गिरफ्तार पार्षद को विशेष अदालत में पेश किया गया  जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यादों के झरोखे से :सरकार गिरने की आशंका? 14 साल पुराना मेरा लेख, इतिहास फिर खुद को दोहरा रहा है, सिर्फ पात्र बदल गए

🔊 Listen to this @विनोद भगत (17 नवम्बर 2012 को मेरे इस लेख को पढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-