Breaking News

उत्तराखंड :मनीष वर्मा की तीसरी गढ़वाली फीचर फिल्म “फ्यूंली” सेंसर बोर्ड से पास, शब्द दूत फिल्म का मीडिया पार्टनर, जल्द ही देश भर के सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित

@शब्द दूत ब्यूरो

देहरादून ।उत्तराखंडी फिल्मों के निर्माता निर्देशक मनीष वर्मा की तीसरी गढ़वाली फीचर फिल्म फ्यूंंली को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है। 

सबसे बड़ी बात यह है कि सेंसर बोर्ड द्वारा अपना प्रमाण पत्र नए व डिजिटल फॉर्मेट में बदले जाने के बाद पहला प्रमाण पत्र इस गढ़वाली फीचर फिल्म  को प्राप्त हुआ है ।

फिल्म के निर्माता निर्देशक लेखक व अभिनेता  मनीष वर्मा ने बताया कि फिल्म जल्दी ही देश के चुनिंदा मल्टीप्लेक्स में रिलीज़ की जाएगी । श्री वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड आज देश दुनिया में फिल्म के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ गया है और उनका कहना है कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने फिल्म निर्माताओं को बहुत प्रोत्साहन दिया है व यह उनकी दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि आज उत्तराखंड में तेजी से फिल्मे बन रही है।

फिल्म फ्यूंली  में कलाकारों  के रूप में मनीष वर्मा,अनामिका बिष्ट,अब्बू रावत ,सोनाली रावत,रमेश नौडियाल,शोभना रावत गायत्री,टम्टा ,बंशीलाल आदि सभी उत्तराखंड के  ही है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ी खबर :गैस सिलेंडर हो सकता है ₹317 तक सस्ता, केंद्र सरकार को लेना है फैसला, क्या उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 अप्रैल 2026) नई दिल्ली। देश में बढ़ती …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-