Breaking News

उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 9 नवंबर को होगी वोटिंग

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कुल 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तरीख का ऐलान हो गया है। राज्यसभा की 11 सीटों पर 9 नवंबर को चुनाव होगा। इनमें उत्तर प्रदेश से 10 और उत्तराखंड की एक सीट है। इन सीटों पर काबिज सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है।

चुनाव आयोग ने कहा, “कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मास्क, थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। कोरोना महामारी से अब तक देश में 70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। सरकार की ओर से अनिवार्य सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी सख्ती से पालन किया जाएगा।” 

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि “दो राज्यों में पर्यवेक्षक के रूप में मुख्य निर्वाचन अधिकारियों” को नियुक्त किया गया है। दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया गया है कि चुनाव के आयोजन की व्यवस्था करते समय कोविड-19 रोकथाम उपायों के बारे में निर्देशों को सुनिश्चित करने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती की जाए।” 

बता दें कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और सपा नेता राम गोपाल यादव उत्तर प्रदेश के उन 10 राज्यसभा सदस्यों में शामिल हैं, जो 25 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अभिनेता-नेता राज बब्बर का भी उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर लग सकता है एमडीआर शुल्क बैंक ने भेजा संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अक्टूबर 2026) नयी दिल्ली। यूपीआई  भुगतान पर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-