Breaking News

काशीपुर :समझौते के बावजूद सामान वापस न करने पर पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

काशीपुर । समझौते के बावजूद सामान वापस न करने पर कारोबारी ने पुलिस से फिर गुहार लगाई है।

मौहल्ला टांडा उज्जैन निवासी कारोबारी चंद्रप्रकाश सिंह बाबरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति व उसके दो पुत्रों व दो अन्य लोगों पर मारपीट कर लाइसेसी रिवाल्वर की नोंक पर उसे जबरन मुरादाबाद ले जाकर उसके आफिस से सामान ले जाने का आरोप लगाया था। उसकी यहाँ काशीपुर में स्टेडियम के पास इंडिया ई वालेट नाम से शॉप है। उसकी एक शाखा मुरादाबाद में भी है। लॉकडाउन की वजह से से वह मुरादाबाद की दुकान बंद करना चाहता था। इसलिए वह मुरादाबाद की दुकान से कुछ सामान ले आया था। अगले दिन बाबरखेड़ा निवासी वह व्यक्ति अपने दो पुत्रों व दो अन्य व्यक्तियों को लेकर उसकी दुकान पर आया और रिवाल्वर की नोंक पर जबरन उसे मुरादाबाद ले गया और वहाँ के आफिस से सामान लेकर आ गया तथा उसे काशीपुर छोड़ दिया।

चंद्रप्रकाश ने बताया कि बाद में 23 सितंबर को पांच लोगों के सामने इन लोगों के साथ एक लिखित समझौता हो गया। और यह लोग  सामान वापस करने पर राजी हो गए लेकिन समझौते के बावजूद सामान वापस नहीं किया गया। सामान लाने के लिए एक गाड़ी भी चंद्रप्रकाश द्वारा भेजी गई पर उन्होंने गाड़ी यह कहकर वापस भेज दी कि सामान वापस नहीं करेंगे। 

इस पर चंद्रप्रकाश ने एक बार फिर पुलिस से सामान वापसी की गुहार लगायी है।

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-