रुद्रपुर । गर्मी से परेशान नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश आज यहाँ आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भड़क उठीं और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को खरी खरी सुना दी ।इतना ही नहीं पास में बैठे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ओर इशारा करते हुए यह तक कह दिया कि वह भले ही कुछ नहीं बोलेंगे मगर मैं चुप नहीं रहूंगी।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा इंदिरा ह्रदयेश ने से सार्वजनिक रूप से नाराजगी व्यक्त करते हुए भविष्य में बेहतर इंतजाम करने की हिदायत दी । इस दौरान वह काशीपुर से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बैठने की उचित व्यवस्था न होने पर नाराज दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि बैठक एसी रूम में आयोजित की जानी चाहिए थी।
कांग्रेस के कार्यक्रम में नेताओं के बैठने की उचित व्यवस्था न होने तथा गर्मी में ठंडे पानी तक की व्यवस्था न होने पर कार्यकर्ताओं की नाराजगी भांप कर नेता प्रतिपक्ष ने महानगर अध्यक्ष को खरी खरी सुना दी।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal