Breaking News

बिग ब्रेकिंग :रामजन्मभूमि ट्रस्ट के प्रमुख नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव, राम मंदिर के भूमि पूजन में पीएम मोदी के साथ मंच पर थे

@शब्द दूत ब्यूरो

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बीती 5 अगस्त को श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास समारोह में शामिल  महंत नृत्य गोपाल दास की तबियत बिगड़ गयी है। उनमें कोरोना के लक्षण दिखने पर खलबली मच गई है। उनका सैैंपल  लिया गया है। एंटीजन रैपिड टेस्ट में वह कोरोना पॉजिटिव निकले हैं ।

उनका स्वास्थ्य खराब होने की सूचना पाकर उनके शिष्य रेलवे रोड पर हनुमान मंदिर पर एकत्रित होने लगे। मंदिर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर महंत का परीक्षण किया। फिलहाल ऐहतियात के तौर पर  मंदिर के गेट पर ताला लगा दिया गया।

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र और मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये हैं। और उन्होंने महंत की तबियत के बारे में जानकारी ली है।अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक खांसी जुकाम के चलते महाराज की तबीयत बिगड़ गयी है। फिलहाल स्वास्थ्य  विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और उनका चैकअप किया और एंटीजन रैपिड टेस्ट में वह कोरोना पॉजिटिव आये हैं ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-