Breaking News

काशीपुर ब्रेकिंग :टप्पेबाजों ने सहकारी समिति कर्मी की जेब से एक लाख रुपये उड़ाये

काशीपुर । टप्पेबाजों ने फिर एक बार चीमा चौराहे पर सहकारी समिति कर्मी की जेब से नाटकीय तरीके से एक लाख रुपये उड़ा लिये। टप्पेबाजों की संख्या तीन बताई जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे शिवनगर स्थित कुंडेश्वरी सहकारी समिति मिनी बैंक के क्लर्क सर्वेश कुमार कटोराताल पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर स्थित ऊधमसिंहनगर कोआपरेटिव बैंक की शाखा से दो लाख रुपये निकाल कर जा रहे थे। एक लाख रुपये की गड्डी ऊपर की जेब में रखी हुई थी। वह जैसे ही चीमा चौराहे पर पहुंचे कि एक साइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी जिस वजह से वह नीचे झुके कि इसी बीच दो अन्य लोगों ने उनकी जेब से एक लाख रुपये निकाल लिये और फरार हो गये।

सर्वेश ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने तुरंत ही टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।बतादें कि चीमा चौराहे पर लगातार टप्पेबाजी की घटनायें हो रही हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा: 28-29 अप्रैल को तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 अप्रैल 2026) देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-