Breaking News

काशीपुर ब्रेकिंग :सुरक्षा कर्मियों व ग्रामीणों के बीच मारपीट , पीआरडी व होमगार्ड सहित दो एसपीओ घायल, तीन दर्जन से अधिक लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज, बैरियर हटाने को लेकर हुआ विवाद,

@शब्द दूत ब्यूरो

काशीपुर ।  कल्याणपुर-शिवलालपुर बॉर्डर पर को बैरियर हटाने को लेकर ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान और एसपीओ से एक व्यक्ति उलझ गया। मामला इतना बढ़ गया कि उसके और बॉर्डर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट हो गई।

मामले की  जानकारी जैसे ही वहाँ के ग्रामीणों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और एक पी आर डी जवान को अपने साथ ले गए। पी आर डी जवान को छुड़ाने गए होमगार्ड और एसपीओ को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मामले की सूचना पर  पुलिस ने गांव में दबिश देकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आईटीआई थाना क्षेत्र के गांव शिवलालपुर बार्डर पर यूपी का कल्याणपुर गांव है।  शिवलालपुर के प्रधान अंकुर कुमार ने एक सप्ताह पूर्व  शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने कहा कि यूपी के कई गांवों से अनधिकृत रूप से लोग उत्तराखंड की सीमा में प्रवेशकर ररहे हैं। शिकायत का संज्ञान लेते हुए चार दिन पहले पुलिस ने कल्याणपुर बॉर्डर पर बैरियर लगा दिया था। 

आज इस बैरियर पर पीआरडी जवान धर्मवीर, एसपीओ अमन, अर्जुन आदि  तैनात थे। बताते हैं कि शाम को लगभग पांच बजे कल्याणपुर के एक व्यक्ति ने उनसे अभद्रता  की और बैरियर खोलने लगा।  जब बैरियर खोलने का जवानों ने विरोध किया तो वह एसपीओ और पीआरडी जवान से उलझ गया। इस पर बॉर्डर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और उसके बीच मारपीट हो गई।

इसी बीच आरोपी ने सूचना देकर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। उधर पैगा चौकी पर तैनात एक कांस्टेबल और होमगार्ड भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण पीआरडी जवान धर्मवीर को खींचकर गांव ले गए। उसे छुड़ाने गए पीआरडी जवानों, होमगार्ड और एसपीओ को ग्रामीणों ने खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना में पीआरडी धर्मवीर, होमगार्ड रामअवतार और दो एसपीओ को भी चोटें आई हैं।

सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह अधिकारी, पैगा चौकी प्रभारी अशोक फर्त्याल व एसआई मनोज देव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गांव में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कांस्टेबल कैलाश परिहार व पीआरडी जवान धर्मवीर, होमगार्ड रामअवतार का मेडिकल कराया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी ने बताया कि बैरियर पर कांस्टेबल, पीआरडी और होमगार्ड के साथ मारपीट की गई है । मामले में 40 -50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-