Breaking News

ब्रेकिंग :तीन लाख की अफीम के साथ दो दबोचे

@राहुल सक्सैना 

केलाखेड़ा। एसएसपी की सख्ती के बाद पुलिस नशे के कारोबार में लिप्त लोगो के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है। इसी के तहत केलाखेड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान धनसारा बाजपुर को जाने वाले रास्ते पर दो लोगो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो से अधिक अफीम बरामद की। बरामद अफीम की कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर दीप शिखा अग्रवाल के नेतृत्व में थाना पुलिस अवैध शराब समेत नशे के कारोबार में शामिल लोगो के खिलाफ अभियान चला रही। बताया जा रहा कि थाना अध्य्क्ष के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि धनसारा रोड पर क्षेत्र में अफीम की तस्करी में लिप्त दो लोग अफीम लेकर जा रहे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनो को दबोच लिया। पुलिस ने दोनो के पास से एक किलो से अधिक अफीम बरामद की। दोनो को पुलिस थाने लेकर पहुंची।

पूछताछ के दौरान दोनो ने अपना नाम मुजफ्फर पुत्र तजम्मुल तथा दीपेंद्र पुत्र हरवीर सिंह बताया । थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गईं। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप शिखा अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में पनप रहे नशे के कारोबार समेत कच्ची शराब बनाने वालों पर पुलिस शिकंजा कस रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उधम सिंह नगर में अवैध धार्मिक संरचनाओं पर तड़के चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी थी,भारी पुलिस बल मौजूद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 अप्रैल 2026) उधम सिंह नगर। जिले में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-