Breaking News

काशीपुर कोरोना अपडेट : एंटीजन रैपिड टेस्ट में 33 कोरोना संक्रमित मिले आज, कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ी

काशीपुर । कोरोना एंटीजन रैपिड टेस्ट आज पूरे शहर में कंटेनमेंट जोन के अलावा कुछ अन्य मौहल्लों में हुआ। आज यहाँ कुल 33 लोग कोरोना संक्रमित मिले।

एनएचआरएम के उपनिदेशक तथा जिला कोरोना नोडल अधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया कि एंटीजन रैपिड टेस्ट टीम ने कुल 1070 लोगों का रैपिड टेस्ट किया। इसमें एक पार्षद, पार्षद पति तथा दो निगम कर्मचारियों सहित 33 लोग कोरोना संक्रमित निकले ।इन सभी को रामनगर रोड स्थित अनन्या होटल में कोविड-19 सेंटर में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कल नगर के बाजपुर रोड स्थित एक अन्य होटल को भी कोविड-19 उपचार सेंटर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जरुरत पड़ने पर कोविड-19 सेंटर बढ़ाये जा सकते हैं। 

उधर उपजिलाधिकारी गौरव सिंघल ने जानकारी दी है कि आज काशीपुर में दस और कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं। इस प्रकार कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 18 हो गयी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-