Breaking News

कार खाई में गिरी, दो महिलाओं सहित तीन की मौत, एक घायल

. @शशांक राणा

पौड़ी। गैंडखाल रोड पर बिजनी बड़ी के निकट एक कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 21 वर्षीया बालिका गंभीर रूप से घायल है जिसे हॉस्पिटल ऋषिकेश लाया गया है। 

कानूनगो यमकेश्वर के अनुसार एक कार देहरादून से बलूनी गांव की ओर जा रही थी वह दोपहर 1:30 बजे के लगभग बिजनी बड़ी बैंड पर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। 

दुर्घटना में 64 वर्षीय चालक ओम प्रकाश, 80 वर्षीया राम रखी पत्नी मथुरा प्रसाद तथा 18 वर्षीया साक्षी पुत्री चंद्रप्रकाश की मृत्यु हो गई। जबकि 21 वर्षीया कुमारी अंजली गंभीर रूप से घायल है

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि विनोद जुगरान के अनुसार बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने घायल वह मृतकों को खाई से निकाला।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पॉलीटेक्निक परीक्षा विवाद: नकल से शुरू हुआ बवाल, शिक्षकों से मारपीट के आरोपी दरोगा का निलंबन,बेटे को नकल करने से रोकने से नाराज था दारोगा

🔊 Listen to this इस घटना ने एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा, परीक्षा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-