Breaking News

काशीपुर ब्रेकिंग :दो महिला कांस्टेबल समेत नौ कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

काशीपुर । दो महिला पुलिस कांस्टेबल समेत नौ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से यहाँ हड़कंप मच गया है। महिला कांस्टेबल आईआईएम क्वारंटाइन सेंटर में तैनात थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आईआईएम क्वारंटाइन सेंटर में तैनात पुलिस कर्मियों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गये थे। जिनमें आज दो महिला कांस्टेबल (28 व 39 वर्ष) की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से यहाँ सनसनी फैल गई है। जिसको लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक की जा रही है।

सीओ मनोज ठाकुर ने बताया कि दोनों महिला कांस्टेबल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद यह देखा जा रहा है कि यह किस किस के संपर्क में आयी थी। दोनों कांस्टेबल आईटीआई थाना में तैनात थी लेकिन आजकल उनकी ड्यूटी आईआईएम क्वारंटाइन सेंटर में थी। ऐसे में आईटीआई थाने को क्वारंटाइन करने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। 

उधर नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी ने बताया कि सात अन्य लोगों  की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है । जिनमें एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव निकले हैं। जिसमें अल्लीखां मोहल्ला साठ वर्षीय दादा और उनकी 22 वर्ष की पोती व 16 वर्षीय पोता शामिल है।

प्रकाश सिटी निवासी एक महिला सत्ताइस वर्ष नौएडा से 18जून को आयी थी तथा कोटा राजस्थान से काम की तलाश में काशीपुर आये 46 वर्ष, गाजियाबाद से आया 32 वर्ष का युवक भी कोरोना पॉजिटिव आया है। उधर टांडा उज्जैन निवासी पचास वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है ।यह व्यक्ति भी दिल्ली से आया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यूजीसी नियम 2026 के खिलाफ काशीपुर में उबाल, रैली निकाल कर किया विरोध, राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 फरवरी 2026) काशीपुर। यूजीसी द्वारा लागू किए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-