@मनोज श्रीवास्तव
काशीपुर। दर्दनाक तरीके से घटित सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान देर रात एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों ही मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव आज परिजनों के हवाले कर दिया। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवारों में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम फिरोजपुर निवासी राजपाल 38 वर्ष पुत्र रामफल मजदूरी करता है। बीती शाम लगभग 7:00 बजे राजपाल गांव के बाहर विशन लाला की मोटर पर स्नान करने के बाद कपड़े पहन कर सड़क पर खड़ा था इसी दौरान गांव का ही रविंदर का 22 वर्षीय पुत्र नरेश ने प्लैटिना मोटरसाइकिल संख्या अज्ञात से सड़क पर खड़े राजपाल को भीषण टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक चालक रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजपाल को लहूलुहान हालत में राजकीय चिकित्सालय से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रात लगभग 11:30 बजे उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक राजपाल के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा दिवाकर 16 वर्ष का है इस से छोटा हंस व उससे छोटा राज है। दो बच्चे पढ़ाई किया करते हैं। ऐसे ही रविंदर की लगभग 1 वर्ष पूर्व शादी हुई थी उसके बच्चे नहीं हैं। दर्दनाक घटना को लेकर मृतक परिवारों में मातमी कोहराम मचा है।
उधर एक अन्य घटना में अधेड़ की बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। मृतक के गले पर तार के निशान पाए गए। उसके कंधे पर भी जले के निशान देखे गए हैं। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मृतक राम सिंह (45 वर्ष) पुत्र बंशीलाल ने लगभग 14 वर्ष पूर्व उसने शीला नाम की एक बंगाली महिला से शादी कर ली। महिला के 1 पुत्र व एक पुत्री है। उसका बेटा राहुल जवान हो चुका है। पता चला है कि उसने प्रेम विवाह कर लिया। वह काशीपुर के पहाड़ी कॉलोनी में किराए पर रहता है। मृतक के बड़े भाई तीरथ सिंह का आरोप है कि शीला व उसका बेटा राहुल अक्सर उसके भाई के साथ मार पिटाई किया करते थे। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि वह हरियावाला स्थित एक फैक्ट्री में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। गत मंगलवार की रात जब वह घर पहुंचा तो उसके भाई को टेंपो में लादकर बंगालन व् उसका बेटा अस्पताल ले जा रहे थे। पीछे से जब वह राजकीय चिकित्सालय पहुंचा तो उसका भाई राम सिंह अस्पताल में मृत मिला। मृतक के बड़े भाई का कहना है कि उसकी पत्नी व बेटे ने मिलकर उसके भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक की तथाकथित पत्नी को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उधर मृतक के बड़े भाई द्वारा पुलिस को तहरीर देने की तैयारी चल रही है।



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal