Breaking News

भारत चीन झड़प :शहीद सैनिकों पर दुखी मोदी बोले हम शांति चाहते हैं, बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा

 

 

 वीडियो सौजन्य – ए एन आई 

नई दिल्ली। भारत चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में भारतीय जवानों की शहादत पर दुखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। देश की संप्रभुता सर्वोच्च है। देश की सुरक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता। इस बारे में किसी को भी जरा भी भ्रम या संदेह नहीं होना चाहिए। 

उधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- राष्ट्र इस कठिन समय में शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। 

उधर इस झड़प में शहीद सैनिकों की सूची भी जारी कर दी गई है। शहीद जवानों में सिपाही कुंदन कुमार – सहरसा, बिहार सिपाही अमन कुमार – समस्तीपुर, बिहार दीपक कुमार – रीवा, मध्यप्रदेश सिपाही चंदन कुमार – भोजपुर, बिहार सिपाही गणेश कुंजाम – सिंहभूम, पश्चिम बंगाल सिपाही गणेश राम – कांकेर, छत्तीसगढ़ सिपाही केके ओझा – साहिबगंज, झारखंड सिपाही राजेश ओरांव – बीरभूम, पश्चिम बंगाल सिपाही सीके प्रधान – कंधमाल, ओडिशा नायब सूबेदार नंदूराम – मयूरभंज, ओडिशा हवलदार सुनील कुमार- पटना, बिहार कर्नल बी. संतोष बाबू – हैदराबाद, तेलंगाना सिपाही अंकुश – हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश सिपाही गुरविंदर सिंह – संगरूर, पंजाब नायब सूबेदार सतनाम सिंह – गुरदासपुर, पंजाब नायब सूबेदार मनदीप सिंह – पटियाला, पंजाब सिपाही जयकिशोर सिंह – वैशाली, बिहार हवलदार बिपुल रॉय  – मेरठ, उप्र हवलदार के. पालानी – मदुरै, तमिलनाडु शामिल हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रुड़की में मंदिर के बाहर बनी अवैध मजार ध्वस्त, जिला प्रशासन की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026) हरिद्वार। रुड़की क्षेत्र में एक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-