Breaking News

ब्रेकिंग :नेपाल सीमा की ओर से गोलीबारी में एक भारतीय नागरिक की मौत, चार घायल

सीता मढ़ी। पड़ोसी देश  नेपाल की ओर से हुई अंधाधुंध गोलीबारी में पांच भारतीय नागरिकों को गोली लगने की सूचना है। घायलों में से एक नागरिक की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार बिहार के सीतामढ़ी जिले में इंडो नेपाल सीमा पर आज नेपाल की ओर से गोलीबारी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फायरिंग नेपाली पुलिस ने की है। नेपाल प्रहरी की ओर से बताया गया कि हथियार छीनने के दौरान यह गोलीबारी की गई। 

इस गोलीबारी के बाद एसएसबी सक्रिय हो गई है और मामले की जांच कर रही है। घायलों में से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। जबकि तीन घायल नागरिकों को भारत के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य घायल भारतीय नेपाल प्रहरी की हिरासत में है जहाँ उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-