Breaking News

बाजपुर :राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मस्जिद को भी प्रशासन ने हटाया

 

@अमित सैनी

बाजपुर । सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ रहे धार्मिक स्थलों को हटाने का काम आज यहाँ प्रशासन द्वारा पूरा किया गया। 

आज सुबह बाजपुर दोराहे पर पुलिस प्रशासन ने उपजिलाधिकारी ए पी बाजपेयी की देखरेख में शिव मंदिर हटाया था। बाद में प्रशासन ने जेसीबी की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मस्जिद को हटाने का काम भी पूरा कर लिया।

दोनों धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए प्रशासन ने स्थानीय लोगों की सर्वसम्मति से हटाया। साथ ही पुलिस व प्रशासन ने सभी पक्षों के बीच समन्वय बिठाते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन किया। बता दें कि स्थानीय लोगों ने दोनों धार्मिक स्थलों को हटाने की सहमति देने से पूर्व ही मंदिर व मस्जिद के लिए नयी भूमि का चयन कर लिया है।

बताते चलें कि उपजिलाधिकारी ए पी बाजपेयी ने अपनी प्रशासनिक सूझ बूझ के साथ माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का परिपालन के साथ स्थानीय लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में दोनों धार्मिक स्थलों को हटाने में सराहनीय भूमिका निभाई।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसे, अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार कांवड़ियों की मौत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 अगस्त 2026) हरिद्वार। उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-