Breaking News

भीषण हादसा :स्कार्पियो कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 2 बच्चों सहित 9 लोगों की दर्दनाक मौत, देखिये वीडियोे

@मनोज त्रिपाठी 

 प्रतापगढ़ । एक भीषण हादसे 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।  आज सुबह लखनऊ वाराणसी हाइवे पर स्कॉर्पियो और कंटेनर में आमने सामने की जबर्दस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो को काटकर शव निकाले गए। सभी स्कॉर्पियो सवार  राजस्थान से बिहार के भोजपुर में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। 

मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के नवाबगंज थाना के वाजिदपुर गांव में हुई। इस भीषण सड़क हादसे के बाद पहुची पुलिस ने जेसीबी बुलाकर कंटेनर में फंसी स्कॉर्पियो को निकलवाया। एक व्यक्ति की सांस चल रही थी जिसे रायबरेली इलाज के लिए भेज दिया गया। तो वही 5 लोगो के शव निकाले गए। जबकि अन्य शव स्कार्पियो में बुरी तरह फंसे हुये थे। पुलिस ने इलेक्ट्रिक कटर मंगवाकर स्कॉर्पियो को कटवाया जिसके बाद 4 और शव निकाले गए। 

हादसे में 2 मासूम, 3 महिलाओ और 4 पुरुष सवार के अलावा एक चालक  था। चालक को इलाज के लिए भेज जा चुका है जबकि अन्य सभी की मौत हो चुकी है। मृतकों के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है। लोग प्रतापगढ़ के लिए निकल चुके है। सभी शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना का कारण बताया जा रहा है  कि स्कार्पियो चालक को झपकी आ जाने के चलते वह नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो रांग साइड जा कर सामने से आ रहे कंटेनर में जा घुसी।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-