Breaking News

काशीपुर :महिला से मोबाइल छीनने के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

काशीपुर । स्कूटी सवार महिला से सरेआम मोबाइल व पर्स छीनकर भाग रहे दोनों युवकों के विरूद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें कि बीती सायं पंत एन्कलेव निवासी अक्षय कश्यप की पत्नी पूजा कश्यप स्कूटी से घर जा रही थी कि चीमा चौराहे से पहले ओरिएंटल बैंक के पास बगैर नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों ने उनका मोबाइल तथा पर्स छीनने का प्रयास किया। जिससे वहां काफी लोग इकट्ठे हो गये और दोनों को पकड़ लिया था तथा पुलिस को सौंप दिया।

पूजा कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों शाहरुख पुत्र इकबाल तथा रहमान पुत्र जीशान के विरूद्ध धारा 392/411 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-