Breaking News

देवभूमि व्यापार मंडल में आशीष अरोरा बॉबी प्रदेश संगठन मंत्री व चंडोक जिलाध्यक्ष मनोनीत

पार्षद व जिलाध्यक्ष देवभूमि व्यापार मंडल

काशीपुर । समाज सेवी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष अरोरा बॉबी को देवभूमि व्यापार मंडल में प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। जबकि राकेश नरूला को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं पार्षद व भाजपा नेता गुरविंदर सिंह चंडोक को ऊधमसिंहनगर जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। 

देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्डा ने यह मनोनयन किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने मनोनयन पत्र में कहा है कि व्यापारियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए व्यापारी की समस्याओं के समाधान तथा शासन प्रशासन से समन्वय बनाकर देवभूमि व्यापार मंडल की गरिमा को बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

नव मनोनीत प्रदेश संगठन मंत्री आशीष अरोरा बॉबी ने अपने मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा व्यापारी समाज के हित के लिये समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-