Breaking News

ब्रेकिंग : आत्मनिर्भर होने के लिये भारत में रक्षा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा अब 74 फीसदी,ऑर्डनेंस फैक्टरी बोर्ड का निगमीकरण

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन की वजह से आर्थिक नुकसान से निपटने के लिए पीएम मोदी के 20 लाख करोड़ के पैकेज पर चौथी प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्थिक सुधार करने होंगे। रोजगार और व्यापार बढ़ाने के लिए ढांचागत सुधार करने की आवश्यकता है। उत्पादों को विश्वनीय बनाना है। भारत में निवेश का अच्छा माहौल है।

वित्त मंत्री ने रक्षा क्षेत्र में एक बड़े सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे अस्त्रों, प्लेटफॉर्मों के आयात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, जिनका निर्माण भारत में आवश्यक मानकों पर हो सकता है। इस प्रतिबंध सूची को हर वर्ष बढ़ाया जाएगा। वित्त मंत्री ने रक्षा उत्पादों में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की बात करते हुए कहा रक्षा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा 49 फीसदी से 74 फीसदी कर दी गई है। इसके साथ ही ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड का निगमीकरण किया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-