Breaking News

ब्रेकिंग :14 नहीं 7 दिन रखा जायेगा होम आइसोलेशन में, कोरोना इलाज के नियमों में बदलाव किये स्वास्थ्य मंत्रालय ने

@ शब्द दूत ब्यूरो 

नई दिल्ली। अब होम आइसोलेशन में 14 दिन के बजाय 7 दिन रहना पड़ेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज कोरोना वायरस के संक्रमण से उबरने के बाद अब अस्पताल से छुट्टी मिलने की नीति में बदलाव की घोषणा की है। इन बदलावों के अनुसार अब हल्के मामलों में डिस्चार्ज से पहले परीक्षण की जरूरत अब नहीं होगी। 

नई नीति में कहा गया है कि यदि मरीज में किसी तरह के लक्षण दिखाई देते और हालात सामान्य होते हैं तो उसे अस्पताल से 10 दिन में भी छुट्टी दी जा सकती है।  डिस्चार्ज होने के बाद अब उसे 14 दिन की बजाए सात दिन होम आइसोलेशन में रहना होगा। हालांकि 14 वें दिन टेली-कॉन्फ्रेंस के जरिये मरीज का फॉलो-अप लिया जाएगा।

ऐसे मरीज जिनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण या बहुत कम लक्षण दिखाई देते हैं तो उन्हें कोविड केयर फैसिलिटी में रखा जाएगा। यहां लगातार उन्हें तापमान और पल्स ऑक्सिमेट्री मॉनिटरिंग से गुजरना होगा। यदि उन्हें तीन दिन तक बुखार नहीं आता है तो मरीज को 10 दिन में अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

छुट्टी से पहले यदि मरीज का ऑक्सीजन सैचुरेशन 95 प्रतिशत से नीचे जाता है तो उसे डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर लाया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उधम सिंह नगर में अवैध धार्मिक संरचनाओं पर तड़के चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी थी,भारी पुलिस बल मौजूद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 अप्रैल 2026) उधम सिंह नगर। जिले में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-