Breaking News

अमेरिका की धमकी :अगर भारत ने दवा नहीं भेजी तो जबाबी कार्रवाई होगी :ट्रंप

@शब्द दूत डेस्क

वाशिंग्टन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका द्वारा मांगी गई दवायें जारी करने का आदेश नहीं दिया तो जबाबी कार्रवाई हो सकती है। अमेरिका भी मेडिकल मदद से हाथ खींच लेगा। 

हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि मुझे हैरानी होगी अगर भारत मांगी गई दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन नहीं भेजी जाती है। ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते अच्छे हैं।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कोरोना वायरस को लेकर लेकर नियमित प्रेस ब्रीफिंग में यह बात कही। उधर बता दें कि कि भारत अभी अमेरिका के दवा के आर्डर पर अभी विचार कर रहा है। ऐसे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जबाबी कार्रवाई का यह बयान चौंकाने वाला है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड के शहर जाम से बेहाल, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल; राजनीतिक बहस में पीछे छूट रहे जनहित के मुद्दे

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 नवंबर 2026) देहरादून। उत्तराखंड के छोटे-बड़े शहरों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-