Breaking News

बंशीधर ने दी प्रीतम को पहली मात, भाजपा हुई हावी

 

 @विनोद भगत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आखिरकार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को मात दे ही दी। भाजपा ने जता दिया कि संगठन कौशल के मामले में वह कांग्रेस से काफी आगे है। उधर बंशीधर भगत को लेकर यह कहा जा रहा था कि पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने में उनकी उम्र आड़े आयेगी लेकिन जैसा कि भगत बार बार कहते रहे कि वह उम्र में जरूर ज्यादा है लेकिन उनमें पार्टी कार्यों के लिये जोश और होश की कमी नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के दो माह से भी कम समय में बंशीधर भगत ने प्रदेश कार्यकारिणी गठित करके भाजपा की 2022 मिशन की तैयारियों का संकेत दे दिया वहीं ग़ौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम को कार्यकारिणी गठित करने में दो साल से अधिक का समय लगा। और उसमें भी पूरे प्रदेश में नामों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। प्रीतम सिंह की घोषित कार्यकारिणी में पद और नाम एक कागज पर लिख दिये गये जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने जो कार्यकारिणी घोषित की उसमें बाकायदा नाम और पद के साथ स्थान का भी उल्लेख है। यानि संशय की कोई संभावना नहीं।

इससे साबित होता है कि भाजपा धरातल पर तैयारी के साथ उतरने जा रही है। बहरहाल बंशीधर भगत ने अभी से कांग्रेस को मात देने की शुरुआत कर दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-