Breaking News

ब्रेकिंग : ट्रंप के स्वागत को बना गेट टूटा, मचा हड़कंप

@ शब्द दूत ब्यूरो

अहमदाबाद।  मोटेरा स्टेडियम के बाहर बना एक गेट क्षतिग्रस्त होने से हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि पीएम नरेंद्र मोदी और ट्रंप को मोटेरा स्टेडियम के इसी गेट से स्टेडियम में दाखिल होना था। इससे पहले ही  यह गेट अचानक गिर गया। 

गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस वक्त गेट के पास कोई मौजूद नहीं था। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे से पहले तैयारियों में जुटे अधिकारियों ने अब इस मामले की जांच शुरू की है।

अहमदाबाद के जिस मोटेरा स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और पीएम लोगों को संबोधित करने वाले हैं, उसमें प्रवेश के लिए कई गेट बनाए गए हैं। गेट नंबर 3 से अमेरिकी राष्ट्रपति और पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला स्टेडियम में दाखिल होना था। अधिकारियों ने इसके लिए यहां एक अस्थाई गेट बनाया था, जो कि शनिवार को तेज हवाओं के कारण अचानक गिर गया।

गेट  गिरने  के बाद तत्काल अधिकारी और कर्मचारियों को यहां भेजा गया। हालांकि इस घटना में किसी के भी चोटिल होने की सूचना नहीं मिली है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यक्रम से एक रोज पहले ही इस गेट के गिरने ने एक बार फिर प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठा दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि ट्रंप के कार्यक्रम के लिए यहां फुलप्रूफ इंतजाम किए जा रहे हैं और जो भी कमियां सामने आ रही है। उन्हे दूर किया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-