Breaking News

काशीपुर : उत्तराखंड में 2022 में कांग्रेस बम्पर वोटों से जीतेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा का दावा

काशीपुर । 2022 में बम्पर वोटों से उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। यह कहना है प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा का। श्रीमती कैंतुरा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार काशीपुर में महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती उमा वात्सल्य के निवास पर पहुंची थी।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीमती कैंतुरा ने कहा कि वह पूरे प्रदेश में जगह जगह जाकर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर रही है। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध मुखर है। पूरे प्रदेश में महंगाई और अन्य समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन व पुतले फूंक कर विरोध जताया जाता रहा है।

श्रीमती कैंतुरा ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से स्थानीय स्तर की समस्याओं को लेकर जनता के साथ संघर्ष के निर्देश दिए हैं।श्रीमती कैंतुरा ने कहा कि वह हर दो महीने में काशीपुर आयेंगी और पार्टी की मजबूती के लिए तत्पर हैं। 2022 का चुनाव जीतने के लिए अभी से वह तैयारी में जुट जायें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं जमीनी कार्यकर्ता से उठकर यहां पहुंची है इसलिये पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्व देती रहेंगी।

इससे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा का महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती उमा वात्सल्य ने बुके देकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में श्रीमती विमला गुड़िया, श्रीमती इंदुमान, प्रदेश कांग्रेस सचिव श्रीमती अलका पाल, श्रीमती मुक्ता सिंह, श्रीमती गीता चौहान, श्रीमती लक्ष्मी गर्ग, प्रदेश सचिव अरूण चौहान , मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री विनोद वात्सल्य, सुभाष पाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी आदि शामिल थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिग ब्रेकिंग :भारत के इतिहास का सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन,अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के ठिकाने ध्वस्त, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 अप्रैल 2025) अहमदाबाद।  अहमदाबाद नगर निगम ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-