Breaking News

सुखद : शब्द दूत में खबर प्रकाशित होते ही संजीवनी अस्पताल के एम डी ने एंबुलेंस से वृद्ध को कराया भर्ती, लायंस क्लब ने भी मदद की पेशकश की

  विनोद भगत

काशीपुर । शब्द दूत में छपी खबर ‘काशीपुर शर्मनाक : अस्पताल के सामने मौत का इंतजार कर रहा वृद्ध’ प्रकाशित होने के बाद उस समय सुखद अनुभूति हुई और मीडिया के दायित्व की पूर्ति हुई। लेकिन उससे भी ज्यादा खुशी इस बात की है खबर छपने के बाद संवेदनशील लोगों ने मुझे फोन कर वृद्ध के संबंध में जानकारी मांगी।

लायंस क्लब के प्रमोद तोमर ने वृद्ध की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उसकी समुचित सहायता के लिए आगे आने का भरोसा दिलाया। वहीं संजीवनी अस्पताल के एम डी मुकेश चावला ने वृद्ध के बारे में जानकारी मिलते ही अस्पताल की एंबुलेंस भिजवा कर वृद्ध को अपने अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया।

मुकेश चावला और प्रमोद तोमर को इस सह्रदयता के लिए शब्द दूत की ओर से धन्यवाद।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-