Breaking News

देहरादून: मंत्री रेखा आर्या प्रकरण में गिरधारी लाल साहू और भतीजे सतेंद्र के खिलाफ वारंट जारी, दोनों की तलाश

शब्द दूत ब्यूरो (डेट)

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू और उनके भतीजे सतेंद्र राठौर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कराया है। लंबे समय से फरार चल रहे गिरधारी लाल साहू की तलाश में पुलिस उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में दबिश दे चुकी है। वहीं, मामले में भतीजे सतेंद्र राठौर की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी। जांच के दौरान कंपनियों से जुड़े दस्तावेजों और उनके संचालन में सामने आए तथ्यों की पड़ताल की गई। पुलिस को अब तक कंपनियों के मूल दस्तावेज नहीं मिल पाए हैं। जांच के दौरान पांच कंपनियों से जुड़े कुछ दस्तावेजों की फोटोकॉपी हाथ लगी थी। एसआईटी ने इन दस्तावेजों को रेखा आर्य को दिखाया तो उन्होंने इन्हें सही मानने से इन्कार कर दिया था।

जांच में सामने आया था कि रेखा आर्य को कंपनी के निदेशक पद से हटाए जाने के बाद उनके भतीजे सतेंद्र राठौर को निदेशक बनाया गया था। अब पुलिस ने गिरधारी लाल साहू के साथ सतेंद्र के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी कराया है। दोनों की तलाश और मामले से जुड़े दस्तावेजों की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Check Also

‘केंद्र सरकार हटा रही विरोधियों की इंस्टग्राम पोस्ट,’ अभिजीत दीपके सहित कई लोगों ने की शिकायत

🔊 Listen to this नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सरकार …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-