Breaking News

देहरादून: सीबीआई कोर्ट नहीं पहुंचे सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर, अब मामले में फिर लगेगी नई तारीख

सीबीआई कोर्ट में आज सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर की पेशी होनी थी, लेकिन दोनों कोर्ट नहीं पहुंचे। ऐसे में मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस प्रकरण में फिर से नई तारीख लगेगी। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की सोमवार को अदालत ने जमानत याचिका मंजूर कर ली।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने 50 हजार के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही धनराशि के दो जमानती प्रस्तुत करने पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। जमानती दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज मंगलवार को उनकी जेल से रिहाई की बात सामने आई थी।

पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने 24 अक्तूबर को रानीपुर कोतवाली में उर्मिला सनावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि पांच करोड़ की मांग की गई और रविदास धाम नाम कराने के लिए दबाव बनाया गया। पुलिस ने 25 अक्तूबर को सहारनपुर स्थित घर से उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया था।

 

शाम को कोर्ट में पेश किया था, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इसके बाद अदालत में उर्मिला की जमानत याचिका दायर की गई थी। एक दिन जांच आख्या न आने और दूसरे दिन अन्य वजह से जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी थी।

Check Also

एससी गुड़िया आईएमटी के 55 से अधिक विद्यार्थियों ने आईआईएम काशीपुर की वर्कशॉप में लिया प्रशिक्षण

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 अक्टूबर 2026) काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-